रुद्रपुर, जून 6 -- किच्छा, संवाददाता। भूमि विवाद के चलते सगे भाई द्वारा घर में घुसकर दूसरे भाई और उसके परिवार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम इंदरपुर निवासी धनीराम पुत्र बंका प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका अपने बड़े भाई मोहन लाल से भूमि बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि मोहन लाल ने उसके हिस्से की भूमि पर जबरन पॉपुलर के पेड़ लगा दिए। 23 मई की शाम मोहन लाल, उसकी पत्नी नन्नी देवी, पुत्र आशीष, पुत्र हिमांशु और पुत्री रिंकी लाठी-डंडे लेकर उसके घर पहुंचे। यह भी पढ़ें- पौधे तोड़ने के विरोध पर घर में घुसकर मारपीट, चार पर मुकदमा आरोप है कि उन्होंने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और धनीराम, उसकी पत्नी आशा देवी, पुत्र अभय ...