मिर्जापुर, मार्च 16 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के नदिहार गांव में रविवार भूमि विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में जमकर लाठी-डंडे और लोहे के राड चले। मारपीट में दोनों पक्ष से महिला, बच्चे समेत 14 लोग जख्मी हो गए। घायलों को राजगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद छह की हालत गंभीर देख अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। पुलिस दोनों पक्षों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। क्षेत्र के नदिहार गांव निवासी मोहन व राममूरत सगे भाई हैं। दोनों भाई पैतृक जमीन का बंटवारा कर उसी में घर बनाकर परिवार के साथ रहते है। एक भाई का आरोप हैकि बटवारे में उसे दो फीट जमीन कम मिली है। जिसे लेकर दोनों भाइयों में आए दिन विवाद चल रहा था। रविवार की सुबह विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी, डंडे और लोहे के राड लेकर दोनों भाई के परिवार आमने सामने हो गए। विवाद ब...