लखीसराय, मार्च 31 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की खुशियों के बीच बड़हिया थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया। बीएनएम कॉलेज रोड पर विसर्जन जुलूस के दौरान पुरानी रंजिश और भूमि विवाद को लेकर एक युवक पर सरेराह चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान प्रमोद कुमार के रूप में हुई है, जो अपने मुहल्ले से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गंगा घाट जा रहा था। बताया जा रहा है कि कॉलेज रोड पर पहले से घात लगाए बैठे बादल साव और उसके एक सहयोगी ने प्रमोद को घेर लिया। दोनों पक्षों के बीच पहले से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था, जो इस दौरान अचानक उग्र हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देखते ही देखते बहस बढ़ी और हमलावरों ने चाकू निकालक...