हाजीपुर, अप्रैल 9 -- कटहरा थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर सेहान गांव में भूमि विवाद में एक विधवा महिला के साथ मारपीट की गई। पीड़िता मंजू देवी स्व.ललन प्रसाद सिंह की पत्नी है। पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें स्थानीय पांच लोगों पर गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंजू देवी के अनुसार यह घटना बीते बुधवार रात करीब 8 बजे उनके घर पर हुई। बगलगीर कृष्णमोहन सिंह के पुत्र प्रद्युमन सिंह, स्व.योगेन्द्र साह के पुत्र उमेश साह, स्व.जुगेश्वर सिंह के पुत्र अशोक सिंह, प्रद्युमन सिंह की पत्नी नीलू सिंह और उमेश साह की पत्नी लाठी-डंडा व लोहे का रॉड लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचे। उन्होंने कथित तौर पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने गाली देने से मना किया ...