गंगापार, मार्च 28 -- करछना क्षेत्र के सनाथ का पूरा, मौजा सेमरी तालुका पुरवा में भूमि विवाद को लेकर ग्रामीणों ने रास्ता बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है। गांव निवासी भोला यादव व अन्य लोगों का कहना है कि आबादी की जमीन पर वर्षों पुराना सार्वजनिक रास्ता अब बाधित किया जा रहा है। आरोप है कि तीन लोग विवादित मार्ग पर मकान निर्माण करा रहे हैं, जिससे मंदिर और कुएं तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता खत्म हो जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार, यहां मंदिर में पूरे मोहल्ले के लोग पूजा-पाठ करते हैं। कुएं का पानी उपयोग में लाते हैं। भविष्य में पीछे की जमीन पर मकान बनने पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाएगा। पीड़ितों ने मामले में जांच कराकर रास्ता सुरक्षित कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...