भूमि विवाद में युवक की पीटकर हत्या
मिर्जापुर, अप्रैल 17 -- जिगना, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के गोगांव ग्राम में बीती रात जेसीबी मशीन से मिट्टी खुदाई से मना करने पर मनबढ़ो ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। परिवार वालों ने पीएचसी सर्रोंई में भर्ती कराया। जहाँ पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गाँव निवासी मालती देवी पत्नी स्व० जटाशंकर चौबे ने बताया कि एक परिवार के लोग उनकी जमीन में जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई कर रहे थे। 40 वर्षीय दिनेश चौबे पुत्र स्व० जटाशंकर चौबे जब मना करने पहुंचे तो अजय, ललित उर्फ ऋषि पुत्रगण ताड़कनाथ तिवारी तथा बृजेश तिवारी उर्फ बबलू पुत्र राजेन्द्र तिवारी ने लात घूसों से मारकर घायल कर दिया। आनन फानन में उसे पीएचसी सर्रोंई में भर्ती कराया गया। जहाँ पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० पुनीत अग्रवाल ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.