छपरा, जून 1 -- छपरा , हमारे संवाददाता। जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र के बलवन टोला गांव में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग की घटना हुई। इस घटना में एक युवक को गोली छूते हुए निकल गई, जबकि मारपीट में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर उपचार के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलवन टोला निवासी देवबंली राय और प्रभु राय के बीच भूमि का विवाद लंबे समय से चल रहा है। संबंधित जमीन के मामला न्यायालय में विचाराधीन है। सोमवार को विवादित भूमि पर मिट्टी भराई को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ ग...