हरदोई, जून 20 -- बेनीगंज। हुसेपुर गांव में भूमि विवाद में मारपीट हो गई। घायल पक्ष के रौनक ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने पहले हरदोई मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास उस पर हमला कर दिया और बुरी तरह मारपीट की। जान बचाकर वह घर पहुंचा तो हमलावर वहां भी पहुंच गए। घर में घुसकर उसकी बहन, माता-पिता समेत अन्य परिजनों को पीट दिया। कोतवाली प्रभारी सतीश चंद्र ने बताया कि दो दिन पूर्व दोनों पक्षों पर कार्रवाई की गई थी। वर्तमान मामले में घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...