छपरा, जून 2 -- तरैया। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मंगलवार को भूमि विवाद में हुई मारपीट में तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों में मुरलीपुर के छोटेलाल सहनी,फरीदपुरा के रूबल देवी एवं चैनपुर खराटी के पार्वती कुमारी शामिल है। सभी घायलों का रेफरल अस्पताल में उपचार चल रहा है । पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम मांझी। कृषि विज्ञान केन्द्र, माँझी द्वारा खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत मांझी प्रखण्ड के मझनपुरा गाँव में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. संजय कुमार राय ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...