मऊ, अप्रैल 8 -- नदवासराय, हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भातकोल के पास बुधवार की शाम सात बजे के करीब भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते एक पक्ष की तरफ से वाहन में सवार आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डण्डा और धारदार हथियार से एक युवक के ऊपर हमला कर दिया। साथ ही साथ हवाई फायरिंग करते हुए असलहा लहराकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। घटना के बाबत मुहम्मदाबाद गोहना थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। स्थानीय मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के भातकोल में दो पक्षों के बीच काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस बीच बुधवार की दोपहर को दोनों पक्ष विवाद को लेकर आमने-सामने हो गए थे। दोनों पक्षों...