गोंडा, अप्रैल 4 -- वजीरगंज। थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत कोठा चौहान पुरवा निवासी राम अधार सिंह ने थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि शुक्रवार शाम को भूमि के विवाद को लेकर गांव के आदेश ने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मुक्का-थप्पड़, लात-घूसे से मारा-पीटा और दोबारा मारने धमकी भी दी। थानाध्यक्ष विपुल कुमार पाण्डेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...