उन्नाव, अप्रैल 5 -- बीघापुर। बारा सगवर के मंझा दूलीखेड़ा गांव निवासी रामबरन पुत्र राम किशन ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए थाना पुलिस और जिला अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। रामबरन का कहना है कि 2 अप्रैल को भूमि विवाद को लेकर गांव के ही जगमोहन, उनके भाई राम मोहन तथा छत्रपाल के पुत्र अमृत लाल, नन्हे और रमेश ने उनके घर में घुसकर मारपीट की। इस घटना में उनका हाथ टूट गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के बावजूद रिपोर्ट के लिए उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। वहीं, बारा सगवर थाना पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने पुलिस पर आरोपितों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। रामबरन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते ह...