वाराणसी, अप्रैल 22 -- वाराणसी। भूमि विवाद में मारपीट और धमकी के मामले में मंगलवार को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अनमोल नगर (टकटकपुर) की महिला की तहरीर पर कार्रवाई की गई। बताते हैं कि 12 अप्रैल को तड़के करीब 5 बजे विपक्षी जेसीबी लेकर जमीन पर अवैध तरीके से कार्य कराने पहुंचे। सूचना पर पीड़िता ने अपनी 17 वर्षीय बेटी के साथ पहुंचकर विरोध किया। इसपर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बेटी के साथ अभद्रता की। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में अधिवक्ता पर हमला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...