मुंगेर, मार्च 15 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर थाना क्षेत्र अंतर्गत टेटिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटी, जिसमें सात लोग जख्मी हो गए, सभी जख्मी का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेटियाबंबर में कराया गया। गंभीर रूप से एक जख्मी को भागलपुर रेफर किया गया। मामले को लेकर एक पक्ष के निशा कुमारी ने थाना में आवेदन देते हुए दामोदर सिंह, पूर्णिमा देवी समेत कुल आठ लोगों को नामजद किया है, तो वहीं दूसरी ओर दूसरे पक्ष से जख्मी दामोदर सिंह ने भी थाना में आवेदन देते हुए किशोर कुमार, गुलशन कुमार, उषा देवी समेत कुल नौ लोगों को नाम जद किया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि मारपीट मामले में दोनों पक्ष से आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आलोक में छानबीन करते हुए त्वरित कार्रवाई के तहत सात लोगों को गिरफ्तार ...