जौनपुर, दिसम्बर 30 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। फतुहीकला गांव में सोमवार की शाम को भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से भाजपा मंडल महामंत्री और दूसरे पक्ष से एक युवक घायल हो गया। दोनों घायलों को सीएचसी लाया गया जहां से सभी को रेफर कर दिया गया। पुलिस ने एक पक्ष से चार लोगों पर मारपीट और एससीएसटी का मुकदमा दर्ज किया है। गांव में संतोष श्रीवास्तव और अजय गौड़ के बीच सरकारी भूमि का विवाद चल रहा है। उसी सरकारी भूमि में संतोष श्रीवास्तव निर्माण कर रहे थे, जिसका विरोध अजय गौड़ ने किया और नाप के लिए लेखपाल को बुलाया। नाप के समय ही लेखपाल के सामने दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि संतोष श्रीवास्तव की तरफ से आनंद सोनकर भी मारपीट में शामिल हो गए। दोनों पक्षों से चली लाठी डंडे में एक पक्ष से भाजपा के निगोह मंडल के महा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.