आजमगढ़, मार्च 17 -- मेंहनगर, आजमगढ़। भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पीड़ित महिला ने मेंहनगर थाना में सोमवार की शाम को विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मेंहनगर थाना क्षेत्र के बसिला गांव निवासिनी निर्मला पत्नी राजेंद्र प्रसाद यादव रविवार की सुबह अपने घर के अंदर बैठी थी। उसका आरोप है पट्टीदार रवींद्र पुत्र सुखराम यादव, उषा पत्नी रवींद्र यादव, तनीषा पुत्री रवींद्र ने घर में घुस कर उसके साथ मारपीट करने लगे। विरोध करने पर उसके पति और बेटी को भी मारपीट कर घायल कर दिए। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मेंहनगर थाना में मुकदमा दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.