रामपुर, जून 4 -- बिलासपुर। भूमि विवाद को लेकर युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल के दादा की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के गांव गोकुलनगरी निवासी बलजिन्दर सिंह द्वारा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसमें कहा कि दस एकड़ खेती की भूमि में परिवार की सहमति से जमीन जोत-बो रहे थे। बाद में आपसी सहमति के चलते तहसीलदार से पैमाइश कराकर अपनी-अपनी भूमि पर काबिज थे। कहा कि बीते मंगलवार को मेरा पोता जसराज सिंह भूमि जोत रहा था, जबकि वह सड़क किनारे खड़ा था।आरोप लगाते हुए कहा कि सुरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, केवल सिंह, मनप्रीत सिंह, मनकरण सिंह निवासी गांव कोटा अलीनगर मौके पर आ गए। यह भी पढ़ें- युवक को पीटकर घायल किया, पांच पर मुकदमा बाद में पोते के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक जीत स...