गंगापार, जून 12 -- शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी नारीबारी के कोहड़िया गांव में भूमि विवाद में सुबह लाठी डंडों से मारपीट में दो महिलाएं घायल हो गई। आरोप है कि गांव के ही विष्णु सिंह व नारायण सिंह आदि से पड़ोसी का कुछ भूमि विवाद पहले से चल रहा था। उक्त प्रकरण में गुरुवार की सुबह दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडों के साथ कुसुम आदि पर हमला कर दिया, जिसमें आरती सिंह पत्नी प्रवीण कुमार सिंह कोहड़िया, सास कुसुम सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गयी। शोरगुल सुन कर जब ग्रामीण दौड़े तो हमलावर मौके से भाग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...