बाराबंकी, मार्च 9 -- हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र के अमिलहरा मजरे बारा गांव में भूमि पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष में लाठी-डंडे व ईंट पत्थर चले। घटना में दोनों पक्षों के 13 लोग घायल हैं। घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अमिलहरा मजरे बारा गांव निवासी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार सुबह वह अपनी भूमि पर टीन शेड रख रहे थे। इसी समय गांव के राम विलास दीक्षित उनके भाई राजेश एवं विजय कुमार, आलोक, अशोक कुमार त्रिवेदी, समर बहादुर एवं कन्हैयालाल आदि बड़ी संख्या में अपने हाथों में लाठी डंडे, ईंट पत्थर व लोहे की राड लेकर हमला कर दिया। घटना में अनिल वर्मा, उनके भाई राजेश, विमलेश, धर्मेंद्र, काजल व सविता आदि घायल हो गए हैं। वहीं दूसरे पक्ष के घायल राम विलास दीक्षित ने आरोप ल...