औरंगाबाद, दिसम्बर 27 -- सिमरा थाना क्षेत्र के बैरांव गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें कुल आठ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। घटना में बैरांव गांव के किसान अभिषेक कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह, उनके भाई अविनाश कुमार सिंह तथा अमौना गांव के रिश्तेदार छोटू सिंह सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल औरंगाबाद में कराया गया। पहली प्राथमिकी अभिषेक कुमार सिंह की ओर से दर्ज कराई गई है जिसमें उन्होंने सुधीर सिंह, प्रिंस कुमार सिंह, सुदेश सिंह, राघवेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, नितीश सिंह उर्फ डब्लू सिंह, हठिल परसांवा गांव निवासी अनुज सिंह तथा रिसियप थाना क्षेत्र के अमौना गांव निवासी नन्हक सिंह और नागेंद्र सिंह को अभियुक्त बनाया है। आवेदन में कहा ग...