सुल्तानपुर, जून 11 -- दोस्तपुर, संवाददाता थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर बालचंद्रपट्टी गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में एक व्यक्ति ने दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।गांव निवासी फागू के अनुसार बुधवार सुबह करीब दस बजे वह पैदल गांव के चौराहे की ओर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही रामगोपाल, रामप्रीत, हवलदार, आलोक, अर्पित, चन्द्रशेखर, अमन, अनिकेत, दीपू तथा रजनीश ने उन्हें रोक लिया और जमीनी विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने लात-घूंसों से मारपीट कर दी। पीड़ित का आरोप है कि वह किसी तरह जान बचाकर घर पहुंचा, लेकिन आरोपित वहां भी पहुंच गए और दोबारा गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- जमीनी विवाद में मारपीट, दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने सभी को डांट-फटकार कर मौके से ...