भूमि विवाद में मारपीट, तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
गोंडा, मार्च 29 -- खरगूपुर,संवाददाता। भूमि कब्जेदारी को लेकर नींव खोदने से मना करने पर दो लोगों पर हमलाकर घायल दिया गया है।पुलिस ने पिता-पुत्र सहित तीन आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनही हरदोपट्टी के रामरंग यादव ने थाने पर दिए गए तहरीर में कहा है कि गांव के जगदम्बा प्रसाद यादव भूमि कब्जाने के लिए नींव की खोदाई कर रहे थे। विरोध करने पर वह अपने भाई राजित प्रसाद यादव व पिता देवता प्रसाद के साथ मिलकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बीच बराव कराने आई पुत्र-वधू सुनीता पत्नी विनोद कुमार को भी आरोपियों ने मारा पीटा और धमकी भी दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मारपीट व धमकी के मामले में पिता पुत्र सहित तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घायल को सीएचसी भिजवाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.