प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 25 -- लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लीलापुर थाने के दरोगा केशव राम ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 22 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे लीलापुर गांव में जमीन के मामले में दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा था। दोनों पक्ष में ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे से मारपीट हो गई। पुलिस पहुंची तो दोनों पक्ष एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने दरोगा केशव राम की तहरीर पर अनीता देवी पत्नी अरविंद कुमार, निधि पत्नी अरविंद कुमार, प्रेमा देवी पत्नी रामबरन, रणधीर सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.