छपरा, दिसम्बर 15 -- तरैया। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बेलहरी गांव निवासी दुर्गा राय तथा देवढ़ी गांव निवासी अजुद्दीन शामिल हैं, जिन्हें रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं अन्य घायल समीर आलम तथा हरदास चक गांव के मिठू कुमार का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस सभी मामलों की छानबीन में जुटी हुई है। भूमि विवाद में मारपीट, नौ नामजद पर प्राथमिकी दर्ज तरैया । थाना क्षेत्र के चंचलिया गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में नागेश्वर राउत गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। नामजद आरोपियों में प्यारचंद राउत, सुभाष राउत, ...