सासाराम, अप्रैल 15 -- सूर्यपुरा। थाना क्षेत्र के रतनपट्टी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार की है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने बताया कि रत्नपट्टी गांव में आपसी भूमि विवाद को लेकर ज्वाला सिंह और जगदेव प्रसाद सिंह के परिजनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा डायल 112 को दी गयी। सूचना मिलते ही 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंची व दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर थाना लायी। मामले में दोनों पक्षों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार प्रथम पक्ष के ज्वाला सिंह, कृष्णा सिंह विशाल कुमार व दूसरे पक्ष के जगदेव प्रसाद सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजा गया । यह भी पढ़ें- बांका : जमीन विवाद में मारपीट, युवक जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान...