जहानाबाद, मई 12 -- काको, निज संवाददाता। काको थाना क्षेत्र के कज़िसराय गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में कान्ति देवी, उनके पति लाला महतो एवं पुत्र ओम प्रकाश शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काको में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कान्ति देवी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल लाला महतो ने बताया कि जमीन सर्वेक्षण के सिलसिले में सरकारी कर्मी गांव पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कर्मियों से संबंधित जमीन को विवादित बताते हुए मामला न्यायालय में लंबित बताया। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में मारपीट, एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल इसी बात को लेकर पड़ोसी पक्ष के लोगों ने पहले गाली-गलौज की और बाद में मारपीट शुरू कर दी। घट...