जौनपुर, मई 31 -- बरईपार, हिन्दुस्तान संवाद। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के बरहता गांव में शनिवार की सुबह करीब सात बजे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। एक पक्ष से 16 वर्षीय आकाश यादव, 22 वर्षीय गोलू यादव तथा दूसरे पक्ष से 45 वर्षीय दिनेश विश्वकर्मा, 65 वर्षीय अशोक कुमार, 60 वर्षीय राजकुमार, 27 वर्षीय जयदीप विश्वकर्मा, 18 वर्षीय अरूण विश्वकर्मा, 35 वर्षीय राकेश विश्वकर्मा, 31 वर्षीय कंचन विश्वकर्मा घायल हो गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मछलीशहर कोतवाली पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर भर्ती करवाया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी विनीत राय ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में मारपीट, आधा दर्जन से अधिक घायल अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्र...