कोडरमा, फरवरी 17 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ग्राम वैधडीह में भूमि विवाद को लेकर रविवार की देर रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में मामा-भांजे समेत कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान वैधडीह निवासी सनोज साव (25 वर्ष) और लालू साव (22 वर्ष), दोनों पिता राजेन्द्र साव, के रूप में हुई है। वहीं दूसरे पक्ष से नासरगंज निवासी गनौरी साव के पुत्र प्रदीप साव (50 वर्ष) तथा उनके भाई सुरेश साव (42 वर्ष) घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कोडरमा रेफर कर दिया। मामले को लेकर लालू साव ने आरोप लगाया है कि उनके मामा प्रदीप साव जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं और ...