लखनऊ, जुलाई 27 -- निगोहां में भूमि विवाद और रंजिश में मारपीट की तीन अलग-अलग घटनाएं दो दिन में हुई हैं। इन तीन मामलों में पुलिस ने नौ लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। भोला खेड़ा मजरा उतरावां निवासी राजरानी के मुताबिक वह चारा लेने गई थीं। इसी दौरान जमीन विवाद में गांव शिवपुरा के आशाराम, मुकेश, अंकुश और मिथलेश ने गालियां देते हुए लाठी डंडों, घूंसों से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। बचाव करने पहुंचे बेटे कुलदीप को भी पीटा, जिससे मां बेटे घायल हो गए। पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे मामले में बकतौरी खेड़ा निवासी संगम ने आरोप लगाया कि गांव के हेमराज, शैलेंद्र और राम सजीवन ने बिना किसी वजह उनके परिजनों को गालियां देते हुए पीटा। घटना में संगम, उनकी पत्नी रीमा और बेटी महक घायल हो गईं। पुलिस ने तीन आरोपी के खिलाफ ...