लखनऊ, जून 10 -- मोहनलालगंज। फत्तेखेड़ा में भूमि विवाद को लेकर पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने खेतों में काम कर रही मां-बेटियों की पिटाई कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। फत्तेखेड़ा में रहने वाले होरीलाल ने बताया कि मंगलवार को उनकी पत्नी जमुनादेवी, पुत्री प्रेमावती व ऊषादेवी खेतों में काम कर रही थी। गांव के ही रहने वाले शैलेन्द्र, कुलदीप, ज्ञानवती व सुस्मिता ने लाठी डंडे से हमला कर दिया। पीड़ित के मुताबिक पत्नी का उपचार पीजीआई के ट्रामॉ सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...