पूर्णिया, जून 20 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा थाना क्षेत्र के सरोचिया, गढ़बनैली वार्ड संख्या 05 में भूमि विवाद और जल निकासी को लेकर एक महिला तथा उसके देवर पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में महिला को गंभीर चोटें आई हैं।जानकारी के अनुसार पीड़िता पिंकी देवी (30 वर्ष) पति राजू साह ने थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में बताया है कि पड़ोसी परिवार के लोग लंबे समय से अपने ट्यूबवेल का गंदा पानी उक्त जमीन पर बहा रहे थे। इसे लेकर पहले भी विवाद की स्थिति बनती रही थी। बुधवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब पिंकी देवी अपनी जमीन पर पानी बहाने का विरोध करने पहुंची तो विवाद बढ़ गया। विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में पिंकी देवी के बाएं हाथ में गंभीर चोट लगी। महिला के अनुसार आरोपियों ने जमीन को अपना बतात...