सीवान, अप्रैल 23 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रेनुआ गांव में 20 अप्रैल को जमीन मापी के क्रम में उत्पन्न विवाद में मारपीट हुई। इस संबंध में रेनुआ निवासी महिला रीना देवी ने आवेदन देकर बताया कि उनके पटीदार सह पड़ोसी उनके दरवाजे पर हाथ में लाठी डंडा व कुदाल इत्यादि लेकर आए और उनके भतीजे से मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने गई पीड़िता को भी मारपीट कर जख्मी कर दिया। शोरगुल सुनकर झगड़ा छुड़ाने आई उनकी जेठानी समेत को भी मारपीट कर घायल कर दिया व दोनों के कपड़े फाड़ दिए। सभी घायलों का इलाज हुसैनगंज सीएचसी में कराया गया। यह भी पढ़ें- भूमि हड़पने की नीयत से पति - पत्नी के साथ मारपीट हुसैनगंज थाने में पीड़िता के आवेदन पर पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में कार्यवाही कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...