प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 24 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के सिया खुशियाल का पुरवा गांव निवासी अन्नू देवी पत्नी बलराम के अनुसार, चारदीवारी के भीतर 23 जनवरी की सुबह कुछ लोग गोबर बहाकर जमीन कब्जा करना चाहते थे। अन्नू देवी ने मना किया तो उसे मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने हरीप्रसाद, श्याम लाल, मनोज, मुलायम, रोहित, शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...