कौशाम्बी, मई 16 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के गौसपुर नवावां गांव की मालती देवी पत्नी दीपक साहू ने बताया कि शुक्रवार सुबह भूमि विवाद को लेकर पड़ोसी सुनील कुमार गालियां देने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...