गंगापार, जून 28 -- बहरिया थाना क्षेत्र के मैलहा गांव में एक महिला को भूमि विवाद को लेकर कुछ लोगों ने जमकर पीटा। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। महिला की तहरीर पर बहरिया पुलिस नें उक्त लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। मैलहा गांव निवासिनी रेनू देवी बहरिया थाने में तहरीर देकर यह आरोप लगाया था कि 25 जून करीब छह बजे जब वह अपने घर पर बैठी थी तभी शेषमणि आया और गालियां देते हुए कहा कि अपनी जमीन तुमने दूसरे के हाथ क्यों बेच दिया। महिला रेनी देवी की तहरीर पर बहरिया पुलिस ने शेषमणि, कौशल पिंटू, निक्कू के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में महिला से मारपीट, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...