भूमि विवाद में महिला को धमकाने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
औरैया, जून 17 -- अटसू चौकी क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर एक महिला को गाली-गलौज कर धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला श्रीनगर अटसू निवासी पिंकी पत्नी योगेश ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मौजा अटसू स्थित गाटा संख्या 38 की वह स्वामिनी है, जिसका विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि कुछ लोग विवादित भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़िता के अनुसार बुधवार को जब वह अपनी भूमि पर पहुंची तो विपक्षीगण गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए। किसी तरह वह मौके से बचकर निकल आई। आरोप है कि आरोपियों ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.