गंगापार, फरवरी 23 -- जमीन के विवाद में महिला को गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के भारतगंज चौकी अंतर्गत राजापुर गांव निवासिनी रामा देवी पत्नी छोटे लाल ने थाने में तहरीर दी कि मेजा थाना क्षेत्र के ओनौर गांव के रहने वाले राम लोचन बिंद उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे थे। मना करने पर भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...