फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 6 -- कायमगंज। कंपिल थाना क्षेत्र के गांव आजमनगर में भूमि के विवाद को लेकर एक महिला को गोली मारकर घायल कर दिया गया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कायमगंज लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव आजमनगर निवासी अनीता देवी पत्नी कश्मीर सिंह को परिजन शनिवार देर रात सीएचसी लेकर पहुंचे। घायल महिला के पुत्र करन सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर उनके परिवार और चाचा पक्ष के बीच पिछले तीन दिनों से विवाद चल रहा था। मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि देर रात चाचा पक्ष के लोग घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और इसी दौरान अनीता देवी को गोली मार दी गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना ...