बस्ती, मई 12 -- छावनी। थानाक्षेत्र के सरसंडा गांव में भूमि विवाद को लेकर एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित ने छावनी पुलिस को तहरीर थाने पर दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष सतेन्द्र यादव ने कहा कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। थाना क्षेत्र के सरसंडा गांव निवासी सोनू सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि सोमवार को गांव के मनबढ़ पट्टीदारों ने उनकी पिटाई कर दी। तहरीर के अनुसार गांव के दो लोगों ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से पीड़ित की पिटाई कर दी। बीचबचाव करने पहुंची उनकी मां सुशीला को अपशब्द कहा। यह भी पढ़ें- मारपीट मामलों में आधा दर्जन जख्मी, केस दर्ज सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...