आजमगढ़, जून 26 -- अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जमीन अगया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जिससे तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने पर भी हमलावर ईंट-पत्थर चलाते रहे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अतरौलिया थाना क्षेत्र के जमीन अगया गांव निवासी शशिकला चौबे ने आरोप लगाया कि बुधवार की अपराह्न पुराने भूमि विवाद की रंजिश को लेकर विपक्षी रामप्रसाद चौबे, उनके पुत्र चंदन, रोशन और अंकित लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और अन्य हथियारों के साथ उनके घर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- भूमि पर कब्जे को लेकर पिता-पुत्र को पीटा घर का ताला तोड़ने का प्रयास किया। विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट की गई। बीच-बचाव क...