उन्नाव, मार्च 17 -- गंजमुरादाबाद। संवाददाता खेत पर निर्माणाधीन मकान में गेट रखने का विरोध जताते हुए विपक्षियों ने पीड़ित की पिटाई कर दी। मारपीट में घायल तीन महिलाओं को बांगरमऊ सीएचसी पर भर्ती कराया गया। यहां पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के मोतीखेड़ा गांव के रहनेवाले लालता पुत्र गिरधारी ने पुलिस में तहरीर में बताया कि अपने खेत में मकान बनाने के दौरान मेनगेट रख रहा था, तभी गांव के ही विपक्षियों ने एकराय होकर जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी से हमलाकर दिया। पत्नी लीलावती व बेटी सविता, राजकुमारी पत्नी राजकुमार बचाने दौड़ीं तो उनपर भी लाठियां बरसाईं। तीनों बेहोश होकर गिर गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, दूसरे पक्ष से रूबी पत्नी रामसेवक भी घायल है। उसे भी अस्पताल में भर्ती कराय...