हरिद्वार, अप्रैल 23 -- हरिद्वार, संवाददाता। कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में हुए रवि चौहान हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की गई। गुरुवार को प्रेसवार्ता में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि 17 अप्रैल को मृतक रवि चौहान की पत्नी ने पति के लापता होने की शिकायत ज्वालापुर कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। 19 अप्रैल को रानीपुर झाल में रवि चौहान का शव बरामद हुआ। शव की स्थिति देखकर हत्या की आशंका जताई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने इस घटना के सुराग को तलाशना शुरु कर दिया। पुलिस को डिजिटल साक्ष्य से मामले के सुराग हाथ लगे। जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी और अन्य डिजिटल साक्ष्य मिले, जिनमें दो युवक मोटरसाइक...