हरदोई, जून 18 -- धियरई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम शिरोमणि नगर में भट्ठा व्यापारी को गोली मारकर घायल कर दिया गया। उसे बचाने पहुंचे चार लोगों को भी लाठी-डंडों से पीटा। ग्राम शिरोमणि नगर निवासी विद्या प्रकाश उर्फ मल्लू भट्ठे के पीछे करीब 100 मीटर दूर दो बीघा खेत है। उसी के पड़ोस में गांव निवासी श्याम का भी खेत है। दोनों में खेत को लेकर विवाद चल रहा है। करीब एक माह पहले हल्का लेखपाल शिवम और कानूनगो ललित मोहन ने माप की थी। मुल्लू के भतीजे राजीव ने बताया कि छह मीटर चौड़ाई में दो बीघा खेत श्याम के खेत में निकला था। यह भी पढ़ें- जमीन की रंजिश में युवक पर लोहे की रॉड व लाठी-डंडों से हमला गुरुवार शाम करीब चार बजे आरोपी दो अन्य लोगों के साथ खेत जोतने गए थे l जानकारी पर भट्ठे पर मौजूद विद्याप्रकाश उर्फ मुल्लू खेत पर गए। खेत जोतने से मना किया।...