आजमगढ़, मार्च 13 -- सरायमीर। क्षेत्र के छित्तेपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपी को बंदूक और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। गुरुवार को गांव में दबिश डालकर आरोपी जैद खान घर की तलाशी ली गई, जहां से पुलिस को भारी मात्रा में कारतूस और खोखा मिला। पुलिस टीम ने दूसरे पक्ष के आरोपी ओबैश खान पुत्र एहसान खान निवासी छित्तेपुर थाना सरायमीर को उसके घर के पास से घेराबंदी कर पकड़ा। उसकी निशान देही पर छिपाई गई एक अवैध बंदूक बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...