आजमगढ़, मई 21 -- सठियांव, हिन्दुस्तान संवाद। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में बाइक सवार दो बदमाशों ने बुधवार की रात भूमि विवाद को लेकर कार सवार प्रापट्री डीलर की गोली मार कर हत्या कर दी। जबकि गोली लगने से प्रापर्टी डीलर का साथी घायल हो गया। दावत से लौटते समय बदमाशों ने घात लगा कर घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे एसएसपी ने जांच की। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की है।जहानागंज थाना क्षेत्र के कोढ़वा गांव निवासी 30 वर्षीय सुशील कुमार प्रापट्री डीलर का काम करते थे। बुधवार को वह मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी उमाशंकर यादव के साथ रानीपुर गांव निवासी जवाहिर राम के यहां गृह प्रवेश के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। रात करीब 12 बजे दोनों कार से घर लौट रहे थे। कार उमाशंकर यादव चला रहे थे। रानीप...