भूमि विवाद में पीट-पीटकर दंपती की हत्या का प्रयास
कौशाम्बी, मई 30 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के बसुहार गांव में भूमि विवाद के चलते दंपती की बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने का प्रयास किया गया। इससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बसुहार निवासी शेष कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पड़ोसियों से जमीन को लेकर उसकी रंजिश चल रही है। इसे लेकर वे आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित की मानें तो 28 मई की शाम भी पड़ोसी अभद्रता कर रहे थे। मना करने पर घर में घुसकर लाठी-डंडा व रॉड से पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी साक्षी विश्वकर्मा को भी जमकर पीटा। इससे दंपती गिरकर बेहोश हो गए। इस पर हमलावर दोनों को मरा समझकर फरार हो गए। अन्य परिवारीजनों ने दंपती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.