आगरा, मई 23 -- थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्र के गांव जलालपुर में भूमि विवाद में हुई मारपीट में एक वृद्ध की मौत हो गई। मृतक के पुत्र ने अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी व पुत्र पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना में तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक प्रारम्भिक जांच में मारपीट की घटना के बारे में कोई तथ्य सामने नहीं आया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है और अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव जलालपुर निवासी किशनवीर पुत्र रामलाल सिंह ने थाना में दी तहरीर में बताया है कि उनके पिता रामलाल सिंह पुत्र रोशन (80) पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। आरोप है कि शनिवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के ही तीन नामजद उनके घर पहुंचे। जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद शुरू हुआ। इस दौरान छोटे भाई व उसकी पत्नी व पुत्र ने उसके पि...