प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 1 -- कुंडा। संग्रामगढ़ थानाक्षेत्र के भरतपुर तरइया गांव निवासी प्रिया मिश्रा पुत्री अवधेश मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 30 जून को उसके पिता खेत में काम कर रहे थे। खेत में गिरी बांस की कैनी को हटा रहे थे तभी परिवार के कुछ लोग कहासुनी करने लगे। इसके बाद गालियां देते हुए उसे और उसके पिता को पीटने लगे। उसको बचाने को दौड़ी उसकी बेटी प्रीती और लक्ष्मी को भी मारा पीटा। पीड़िता प्रिया मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमनारायण मिश्रा, उमेश नारायण, मानस, शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...