भूमि विवाद में पड़ोसियों ने मारपीट कर अधेड़ को किया घायल
जौनपुर, जून 15 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में रविवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों ने लाठी डंडा और टंगारी से वारकर अधेड़ को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। नेवादा गांव निवासी विकास सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोसी दिग्विजय सिंह व जन्मेजय सिंह पुत्रगण राजकुमार सिंह तथा रंजीत सिंह पुत्र स्व. शमशेर बहादुर सिंह के साथ सुबह लाठी, डंडा व टंगारी से लैस होकर हमारे दरवाजे पर आकर मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए मारने लगे। जान बचाने के लिए घर के अंदर भागा तो पड़ोसी घर में घुसकर मारने लगे और घर के अंदर रखा सामान तोड़-फोड़ दिए। पिटाई से सर में काफी चोट आयी है। शोर मचाने पर गांव के कई लोग आकर बीच-बचाव किये तब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.