देवरिया, फरवरी 24 -- रुद्रपुर। एकौना थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव में भूमि विवाद में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास और दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज की है। एकौना थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव के रहने वाले राज किशोर पासवान पुत्र स्व.राम कुमार पासवान ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि 22 फरवरी को उनका बेटा दिवाकर पासवान सीमेंट लेने के लिए पचलड़ी चौराहा पर जा रहा था। इसी बीच पहले से घात लगाए गांव के ही दो लोगों ने भूमि विवाद को लेकर उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिए। साथ ही जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज भी किए। मामले में पुलिस ने रमपुरवा गांव के रहने वाले सत्येन्द्र यादव व सतीश यादव पुत्रगण लालमनी यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...